-राष्ट्रीय गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट (अंडर 17) में चंडीगढ़ टीम में सहभागिता 

 चंडीगढ़। कर्नाटक के कोडागू में संपन्न 67 वीं राष्ट्रीय गर्ल्स हॉकी (अंडर 17) में उपविजेता रही चंडीगढ़ की टीम में पंजाब के रूपनगर जिले की होनहार खिलाड़ी और औदीच्य ब्राह्मण समाज की गौरव वेदांगी व्यास ने शामिल होकर परिवार, समाज और शहर का नाम गौरवान्वित किया है। झारखंड से हुए फाइनल मुकाबले में उपविजेता चंडीगढ़ टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ है। प्रतिभाशाली खिलाड़ी वेदांगी व्यास का चयन पांच वर्ष पूर्व ही चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो गया था, उस समय वे कक्षा छठी में पढ़ रही थीं। तभी से वे चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संचालित उक्त संस्थान में रहकर खेल को निखारने के साथ पढ़ाई भी कर रही हैं। अथक परिश्रम और उच्च प्रशिक्षण के बूते में आज उच्च मुकाम पर पहुंची हैं। वेदांगी के पिता श्री वीरेन्द्र व्यास ने बताया कि बीते पांच वर्षों में वह पांच राष्ट्रीय स्तर  और छह राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं में शिरकत कर चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि वेदांगी की सफलता में कोच मनदीप कौर का भी विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि समाज के पितृ पुरुष स्व.सुशील कुमार ठाकर की प्रेरणा से वे औदीच्य समाज इंदौर से सतत संपर्क में हैं,वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली में भी समाज बंधुओं से उनका लगातार संपर्क रहता है। वे चाहते हैं कि परिवार की भावी पीढ़ी भी समाज जुड़ कर आशीर्वाद प्राप्त करे।