कार्यकारिणी में नौ सदस्यों का चुनाव हुआ

-विजेताओं को समाज बंधुओं ने दी बधाई

जयपुर। औदीच्य समाज, जयपुर के त्रिवर्षीय चुनाव में श्री ज्ञान प्रकाश भार्गव अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। श्री भार्गव को कुल 831 मतों में से 514 मत प्राप्त हुए। इस अवसर पर कार्यकारिणी के 9 सदस्यों का भी चुनाव हुआ। अध्यक्ष श्री भार्गव और कार्यकारिणी के विजेता सदस्यों को समाज बंधुओं ने बधाई दी। 

रविवार 23 मार्च 2025 को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए कुल 1308 मतदाताओं में से 831 मतदाताओं ने अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अपने मत का प्रयोग किया। 831 मतों में से अध्यक्ष पद के लिए 514 मत प्राप्त कर श्री ज्ञानप्रकाश भार्गव विजयी रहे। अध्यक्ष पद के 12 मत निरस्त हुए। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्यों के 831 मतों में से श्री आनंद मेहता (623 मत), श्री अशोक दत्त रावल (566 मत),  श्री अजय शुक्ला (560 मत), श्री देवेंद्र व्यास(555 मत), श्री दिवाकर गौतम (538 मत), श्री विश्व कुमार याग्निक (505 मत), श्री मुकेश दत्त रावल (490 मत), श्रीमती स्वर्णलता व्यास (490 मत), श्री  शिवांग शर्मा  (438 मत)  प्राप्त कर विजय घोषित किए गए। सदस्यों के कुल (11 मत निरस्त) हुए। चुनाव के पश्चात अध्यक्ष एवं विजेता सदस्यों को भगवान चतुर्मुख नाथ के सम्मुख, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने  समाज हित में कार्य करने के लिए गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 

हर तीन वर्ष में अध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी के 9 सदस्यों के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से करवाए जाते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक कुमार जी त्रिवेदी एवं श्री भारत भूषण जी दवे,  सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री जगमोहन जी शुक्ला और उनकी टीम ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न करवाए। शांतिपूर्ण मतदान करवाने हेतु प्रशासन की ओर से पुलिस बल भी उपलब्ध करवाया गया था। मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और पुरुषों के लिए दो अलग-अलग बूथ बनाए गए।

मतदाताओं में समाज संरक्षक माननीय राजेश्वरी जी भट्ट, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता जी शर्मा एवं समाज की वयोवृद्ध शतायु श्रीमती किरण देवी जी, श्रीमती दुर्गा देवी जी और श्री हनुमान जी  सम्राट आदि सम्माननीय सदस्यों ने भी मत का प्रयोग किया। सायं 5.00 बजे  मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना शुरू की गई।  लगभग 9.30 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारियों ने समाज के सभी सम्माननीय सदस्यों/ मतदाताओं का मतदान प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों को पदों का वितरण

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश जी भार्गव ने 25 मार्च 2025 को नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच पदों का वितरण किया। श्रीमती स्वर्णलता जी व्यास उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष महिला मंडल, श्री अशोक दत्त रावल सचिव, श्री अजय जी शुक्ला संयुक्त सचिव, डॉ देवेन्द्र जी व्यास उप सचिव, श्री विश्व कुमार जी याज्ञिक कोषाध्यक्ष, श्री आनंद जी मेहता धर्म, संस्कृति एवं सांस्कृतिक मंत्री, श्री दिवाकर जी गौतम संगठन मंत्री, श्री मुकेश दत्त रावल खेल मंत्री एवं श्री शिवांग शर्मा सह खेल मंत्री एवं प्रचार- प्रसार मंत्री बनाए गए हैं। सभी पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की एवं मिलकर समाज हितार्थ समर्पित भाव से कार्य करने का प्रण लिया। 

रिपोर्ट: अशोक दत्त रावल

सचिव

औदीच्य समाज, जयपुर