उज्जैन। महामालव औदिच्य ब्रह्मसभा उज्जैन के अध्यक्ष महेश मेहता एवं मित्र मंडली द्वारा 15 जनवरी को औदीच्य समाज के बड़नगर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक श्री जितेंद्रसिंह पंड्या और अभा औदीच्य महासभा के महामंत्री श्री योगेंद्र पांडेय का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक श्री जितेंद्र सिंह पंड्या थे, अध्यक्षता श्री रमेशचंद्र जी पंडया (पूर्व सरपंच ग्राम दौलतपुर महुडी) और सचिव महामालव औदिच्य ब्रह्मसभा,उज्जैन। इस अवसर पर अभा औदीच्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्री मोहनलाल जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय औदीच्य महासभा योगेन्द्र पाण्डेय, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अभा औदीच्य महासभा रमेशचंद्र पंड्या,  महामालव औदीच्य ब्रह्मसभा, उज्जैन अध्यक्ष महेश मेहता, पूर्व डीएसपी वासुदेव रावल, पूर्व महापौर देवास सुभाष शर्मा एवं बद्रीलाल रावल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रारंभ में अध्यक्ष ने अतिथियों का परिचय दिया, पश्चात अतिथियों के स्वागत-सम्मान का क्रम शुरू हुआ। मित्र मंडल के सर्वश्री दिनेश ठक्कर, नागेश्वर त्रिवेदी, राजेंद्र व्यास, बालकृष्ण शर्मा, भगवानसिंह शर्मा, शशिकांत जोशी, सुभाष शर्मा, महेश पटेल (शर्मा), जानकीलाल शर्मा, राजेश दुबे, सतीश पटेल, योगेश शर्मा, प्रकाश उपाध्याय, पं आदित्य भट्ट, हेमंत शर्मा, अंकित शर्मा, गब्बर (लिम्बोदा), महिदपुर टीम की ओर से स्वास्तिक ठाकुर, राकेश पंड्या, तराना, खाचरोद, बड़नगर आदि क्षेत्रों से आए सामाजिक बंधुओं के अलावा योगेश व्यास, सुभाष शर्मा, मनमोहन जोशी, अजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, धीरेंद्र ठाकुर आदि अभिभाषक गणों ने अतिथियों को पुष्पहार पहना, साफा बांधकर, उपर्णा व श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया। देवास से आए अतिथियों ने माता जी की चुनरी भेंट की। इस मौके पर श्री योगेन्द्र पाण्डेय का जन्म दिवस भी मनाया गया। अतिथिगण ने अपने उद्बोधन में स्वागत सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सामाजिक चेतना एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र व्यास ने  किया और आभार भगवानसिंह शर्मा ने माना।