शुजालपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य करने पर शिक्षक संदर्भ समूह मध्यप्रदेश ने श्रीमती श्वेता महेंद्र त्रिवेदी को शिक्षाविद गिजुभाई सम्मान-2023 से सम्मानित किया है। शुजालपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने यह पुरस्कार प्रदान किया। श्रीमती श्वेता त्रिवेदी यात्रा के रूप में शिक्षण गतिविधियां तथा छात्र-छात्राओं के साथ महिलाओं के उत्थान के लिए भी कार्य किए हैं और समाज की गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। अखिल भारतीय औदीच्य महासभा की तहसील इकाई के अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रही हैं। आप शिक्षा के क्षेत्र में सक्रियता के चलते पूर्व में भी अनेक बार सम्मानित हो चुकी हैं। श्रीमती गिरिजा देवी ठाकुर, श्रीमती प्रीति त्रिवेदी, श्रीमती चेतना उपमन्यु, पूर्व पार्षद सुमन मेहता, कोमल त्रिवेदी, सुनीता पंड्या, रश्मि व्यास, ज्योति जोशी, शिल्पा जोशी आदि ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती श्वेता त्रिवेदी के पिता स्व.श्री कन्हैयालाल जी व्यास झाबुआ के हैं और उनका पूरा परिवार सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहा है।