थांदला। सेंसेशनल संस्था, नईदिल्ली द्वारा नईदिल्ली में कथक नृत्य समारोह का आयोजन एक दिसंबर को किया गया। इसमें में नगर की श्रीमती ममता भटट ने भी सहभागिता की। नईदिल्ली के टेक्निया ऑडिटोरियम में आयोजित उक्त समारोह में विभिन्न राज्यो से करीब 300 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। युगल व सामूहिक कथक नृत्य की करीब 48 प्रस्तुतियां हुई। शिक्षिका श्रीमती ममता भटट ने युगल व समूह नृत्य में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की प्रशंसा बटोरी। उल्लेखनीय है कि संस्था पारपंरिक नृत्य शैली को बढावा देने के लिए प्रतिवर्ष समारोह आयोजित करती है। संस्था की प्रमुख तथा कथक नृत्यांगना माधुरी जी ने बताया कि आधुनिक दौर में कथक जैसी प्राचीन नृत्यकला को लोग भूलते जा रहे हैं। इसे जीवित रखने तथा कथक के प्रति लोगों में रुचि पैदा करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लासेस प्रारंभ की हैं, जिसका प्रतिफल यह आयोजन है। समारोह में दस वर्ष के बच्चों से लेकर साठ वर्ष की महिलाओ ने भी सुंदर प्रस्तुतियां दी। खचाखच भरे आडीटोरियम मे लोगो ने प्रतिभागीयो का उत्साहवर्धन किया। संस्था की ओर से सभी प्रतिभागियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।