नागदा। होनहार औदीच्य युवा प्रांजल दवे का रक्षा मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक पद पर चयन हुआ है। प्रांजल दवे नागदा में प्राचार्य के पद पर सेवारत देवेंद्र दवे एवं औदीच्य ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना जी दवे के सुपुत्र हैं। प्रांजल दवे ने चर्चा में बताया कि उन्होंने उच्च सेवा के लिए अन्य पदों पर भी आवेदन किए हैं। परिणाम देखकर निर्णय लेंगे। प्रांजल की इस उपलब्धि पर सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सिद्धनाथ जी पाठक, समस्त कार्यकारिणी, युवा संगठन अध्यक्ष शिवमंगल उपाध्याय एवं सभी सदस्यों ने उन्हें एवं उनके परिवार को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।