दिल्ली में उत्तर भारत के औदीच्य बंधुओं का समागम
नई दिल्ली। औदीच्य ब्राह्मण समाज, उत्तर भारत का पहला एकदिवसीय औदीच्य ब्राह्मण एकता मंच माता मंशा देवी मंदिर, नरेला सिंघोला दिल्ली के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रघुनंदन शर्मा ने की और मुख्य अतिथि रहे अहमदाबाद के लब्ध प्रतिष्ठित समाज बंधु श्री शैलेश शुक्ला। आयोजन में देश के 12 राज्यों से बड़ी संख्या में पधारे औदीच्य ब्राह्मण समाज जन और मातृ शक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम इष्टदेव श्री गोविंद माधव जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद विद्वान ब्राह्मणों ने पूजन-अर्चन कर दीप प्रज्वलन किया। समाज की बाल प्रतिभा नन्ही मीनाक्षी गौतम ने अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। रतलाम के बांसुरी वादक श्री परवीन शर्मा जी ने कर्णप्रिय बांसुरी धुन प्रस्तुत की।
अतिथियों का स्वागत
श्री रघुनंदन जी शर्मा के अलावा अहमदाबाद से श्री शैलेश भाई शुक्ल, उज्जैन (मप्र) से श्री रमेशचन्द्र पंड्या, श्री सुरेन्द्र चतुर्वेदी, श्री भगवान शर्मा, श्री सुभाष पंड्या, खंडवा (मप्र) से डॉ. सुभाष शर्मा, इंदौर से श्री मनीष पटेल मांगलिया और श्री रवींद्र मेहता कोटा, (राज.) से डॉ. हरीश औदीच्य और वाराणसी, उप्र से डॉ. उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी आदि मंचासीन रहे। सभी अतिथियों का स्वागत समाज बंधुओं ने किया।
समागम में शामिल अतिथि
इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब,उत्तराखंड इकाइयों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि श्री रामकुमार शर्मा, श्री सतीश गौतम, श्री राजीव व्यास, श्री चंद्रपाल व्यास, श्री सुभाष व्यास, श्री भगवत प्रसाद शर्मा, श्री राकेश शर्मा, श्री पंकज रामकुमार व्यास, श्री शिवकुमार कौशिक शिकारपुर, श्री आनंद प्रकाश आर्य, श्री प्रेम प्रकाश व्यास धनौरी आदि बंधु सम्मिलित हुए।
संस्थाओं ने भी किया प्रतिनिधित्व
औदीच्य समाज डेस्क, दिल्ली के अनुसार कार्यक्रम में निम्न संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए-अ.भा.औदीच्य ब्राह्मण सभा (राष्ट्रीय), व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली (हरिद्वार), औदीच्य ब्राह्मण समाज, उज्जैन, (मप्र), इंदौर नगर औदीच्य ब्राह्मण समाज म.प्र., उत्तर भारत औदीच्य ब्राह्मण व्यास सभा पेहवा, (हरियाणा), औदीच्य ब्राह्मण व्यास धर्मशाला, पाण्डुपिंडारा जींद, (हरियाणा), व्यास कुंड एवं खेड़ा ट्रस्ट व्यासपुर जिला यमुनानगर, (हरियाणा), औदीच्य ब्राह्मण एकता परिषद कोटा, (राज.), औदीच्य ब्राह्मण समाज देवास (मप्र), औदीच्य ब्राह्मण समाज खंडवा (मप्र), औदीच्य ब्राह्मण समाज भोपाल (मप्र), गुजराती औदीच्य ब्राह्मण समाज अहमदाबाद (गुजरात), गुजराती औदीच्य ब्राह्मण समाज जयपुर (राजस्थान), औदीच्य ब्राह्मण समाज उप्र, औदीच्य ब्राह्मण समाज उत्तराखंड, औदीच्य ब्राह्मण समाज पंजाब और औदीच्य ब्राह्मण समाज दिल्ली।
स्वागत और आभार प्रदर्शन
महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुखवीर गौतम और उनके साथियों ने देश भर से आयोजन में शामिल औदीच्य ब्राह्मण समाज बंधुओं का स्वागत किया और समाज की उन्नति के लिए समय निकाल कर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी का हृदय से आभार माना। आपने सभी अतिथियों तथा विशेष रूप से आयोजन में अपनी सेवाएं एवं सहयोग देने वाले सभी बंधुओ का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंच संचालन श्री जगदीश शर्मा, श्री राजीव व्यास, श्री पंकज रामकुमार व्यास और श्री देवेंद्र व्यास ने किया और आभार श्री सतीश गौतम ने माना।